-->
आबकारी विभाग के साथ पुलिस का हुक्काबार पर छापा 4 गिरफ्तार

आबकारी विभाग के साथ पुलिस का हुक्काबार पर छापा 4 गिरफ्तार

आबकारी विभाग के साथ पुलिस का हुक्काबार पर छापा 4 गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर की बोतले तथा अवैध हुक्का व तम्बाकू, सामान व फार्च्यूनर कार बरामद

गाज़ियाबाद। ( योगेन्द्र गोस्वामी )
थाना कौशाम्बी पुलिस ने आबकारी टीम के सहयोग से अवैध रुप से संचालित द बिलिंग रैस्टोरेन्ट एंजिल मेगा मॉल में चल रहे हुक्का बार से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने ग्यारह बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, 88 बोतलें बीयर की, बारह हुक्के, बारह पाइप, दस हुक्का प्लेट, तंबाकू फ्लेवर, कोयला क्यूब व एक फार्च्यूनर कार बरामद हुई है।      
                 थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तो में मुजाहिद पुत्र इस्लाम निवासी मुरादनगर, वीरेंद्र पुत्र खड़का बहादुर निवासी भोंवापुर कौशाम्बी मूल निवासी नेपाल, त्रिलोक पुत्र मानसिंह निवासी वैशाली कौशाम्बी मूल निवासी उत्तराखंड व नरेशचंद पुत्र महेशचंद निवासी वैशाली कौशाम्बी मूल निवासी उत्तराखंड है। अभियुक्त बिना लाइसेंस के अवैध रूप से रेस्टोरेंट में हुक्का बार का संचालन कर व अवैध शराब की बिक्री कर पैसा कमा रहे थे।

0 Response to "आबकारी विभाग के साथ पुलिस का हुक्काबार पर छापा 4 गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article