-->
डबल डिस्क झूला लोगों में क्यो बना प्रिय

डबल डिस्क झूला लोगों में क्यो बना प्रिय

सबसे अधिक लोगों को लुभा रहा डबल डिस्क झूला
मंडल प्रभारी खलील अहमद की रिपोर्ट
अलीगढ़ : हर वर्ष की तरह इस बार भी यहां की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में दर्जनों तरह के झूले लगे हैं, लेकिन एक झूला सबसे अधिक लोगों को लुभा रहा है। इसका नाम है डबल डिस्क है। 52 सीट का यह झूला पहली बार यहां लाया गया है। इसकी ओर बच्चे, युवक युवतियां आकर्षित हो रहे हैं।राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के ठेकेदार मोहम्मद एहसान गाज़ी ने बताया कि हर साल नुमाइश में दो दर्जन से अधिक झूले लगते हैं। इसमें ज्वॉइंट व्हील,नाव, ब्रेक डांस,चांदतारा, टोराटोरा, ड्रैगन ट्रेन,ओक्टोपस, स्केटिग कार, रेंजर, क्रॉस व्हील, सेलेंबो, केटर पिलर, हेलीकॉप्टर, मौत का कुआं शामिल हैं।ऑपरेटर आदिल खान व सहयोगी तौफीक और मुशाहिर खान ने बताया कि इस वर्ष पहली बार यहां पर एक डबल डिस्क नाम का झूला लाया गया है।बिजली से इसका संचालन होता है। इसमें गेंद की तरह दो गोले होते हैं। यह एक साथ घूमते हुए ऊपर जाते हैं।इस झूले का नाम डबल डिस्क है। पिछले साल इसे तैयार कराया गया था, लेकिन कोरोना के चलते यह कहीं लग नहीं सका था। अब अलीगढ़ से ही इसकी शुरुआत हो रही है।

0 Response to "डबल डिस्क झूला लोगों में क्यो बना प्रिय"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article