
यातायात माह के दौरान जनपद पुलिस ने सड़क दुर्घटना रोकने के लिए क्या-क्या की कार्यवाही
मंडल प्रभारी खलील अहमद की रिपोर्ट
अलीगढ़ : *राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह* मनाये जाने के क्रम में की गयी कार्यवाही का विवरण -
1- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ मुनिराज के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह यातायात पुलिस एवं उ0नि0 बृजेश चौधरी एवं यातायात पुलिस द्वारा सड़क दु
र्घटनाओं की रोकथाम हेतु रोड पर खड़े ट्रैक्टर/ट्रॉली पर रिट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाये जाने की कार्यवाही की गयी । इस दौरान लगभग 31 वाहनों (ट्रैक्टर/ट्रॉली) पर रिट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाये गये
*यातायात पुलिस/थानों द्वारा वाहनों (ट्रैक्टर/ट्रॉली) पर रिट्रो रिफ्लेक्टिप टेप लगाये जाने की कार्यवाही का विवरण-*
*1- यातायात पुलिस द्वारा 128 वाहन पर*
*2- थाना बन्नादेवी पुलिस द्वारा 14 वाहन पर*
*3- थाना गांधीपार्क पुलिस द्वारा 35 वाहन पर*
*4- थाना विजयगढ़ पुलिस द्वारा 10 वाहन पर*
*5- थाना खैर पुलिस द्वारा 4 वाहन पर*
2- सड़क सुरक्षा माह में विवेकानन्द कॉलेज ऑफ एजूकेशन अलीगढ़ में आयोजित स्काउट गाइड शिविर के चौथे दिन यातायात जागरूकता हेतु सुरक्षा माह यातायात रैली का आयोजन किया गया । इस दौरान उ0नि0 बृजेश चौधरी यातायात पुलिस अलीगढ़ द्वारा रैली में उपस्थित छात्र/छात्राओं के माध्यम से आमजन को सड़क पर सुरक्षित चलने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
3-वाहन चैकिंग अभियान के अन्तर्गत बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 751 वाहनों का चालान किया गया एवं कुल 63700/- शमनशुल्क की कार्यवाही की गयी है।
0 Response to "यातायात माह के दौरान जनपद पुलिस ने सड़क दुर्घटना रोकने के लिए क्या-क्या की कार्यवाही"
एक टिप्पणी भेजें