
जूनियर इंजीनियर संगठन के चुनाव में क्या हुआ
अलीगढ़ ( मंडल प्रभारी खलील अहमद की रिपोर्ट) : राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 17 फरवरी 2021 दिन बुधवार को समय सायं 4:00 बजे अलीगढ़ क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक आहूत हुई जिसकी अध्यक्षता अलीगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अरविंद कुमार निगम ने की और बैठक का सफल संचालन क्षेत्रीय सचिव इंजीनियर सुरेंद्र सिंह ने किया जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर देवेंद्र सिंह निर्वाचन अधिकारी के रूप में एवं अंचल अध्यक्ष इंजीनियर राजवीर सिंह एवं अंचल सचिव इंजीनियर सतवीर सिंह की उपस्थिति में अलीगढ़ क्षेत्र की कार्यकारिणी के पुनर्गठन/निर्वाचन हेतु चुनाव अधिकारी के निर्देशन में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें चारों जनपदों के आए जनपद अध्यक्ष व सचिव, मंडल अध्यक्ष व सचिव ने इस निर्वाचन प्रक्रिया में अपने बहुमूल्य मत देकर अलीगढ़ क्षेत्र की पुरानी कार्यकारिणी को ही सहमति देते हुए एक बार पुनः दूसरी बार क्षेत्रीय कार्यकारिणी को पुनर्गठित करने में अपना योगदान दिया जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अरविंद कुमार निगम, क्षेत्रीय सचिव इंजीनियर सुरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय वित्त सचिव इंजीनियर सुनील सिंह, क्षेत्रीय प्रचार सचिव इंजीनियर सुशील कुमार, क्षेत्रीय संगठन सचिव इंजीनियर भुवन वर्मा, क्षेत्रीय लेखा निरीक्षक इंजीनियर पवन कसौधन निर्वाचित हुए
0 Response to "जूनियर इंजीनियर संगठन के चुनाव में क्या हुआ"
एक टिप्पणी भेजें