
अंग्रेजों से ज्यादा जुल्म किसानों पर कर रही भाजपा सरकार - अरविंद केजरीवाल
अंग्रेजों से ज्यादा जुल्म किसानों पर कर रही भाजपा सरकार - अरविंद केजरीवाल
मंडल प्रभारी ललित शर्मा की रिपोर्ट
मेरठ : रविवार को मेरठ में किसान महापंचायत को संबोधित करने पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा ये तीनों कानून किसानों के लिए डेथ वारंट हैं। इस कानून से किसानों की जमीन छीन ली जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि किसानों पर झूठे मुकदमे किये जा रहे हैं। लालकिले का पूरा कांड इन लोगों ने खुद कराया। जिन लोगों ने लालकिला पर झंडा फहराया, वह इनके अपने कार्यकर्ता थे। कहा कि किसान कुछ भी हो सकता है। देशद्रोही नहीं हो सकता है। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों पर देशद्रोह का मुकदमा कर रही है। किसानों को आतंकवादी बोल रहे हैं। उन्होंने कहा की आज जिस तरह से पूरे देश में किसानों पर अत्याचार हो रहा है। पानी की बौछारें छोड़ी जा रही हैं। इनके रास्ते में कीलें बिछाई जा रही हैं। ये किसान हैं, देश के दुश्मन नहीं हैं। अंग्रेजों ने भी इतने जुल्म नहीं किये थे। इन लोगों ने तो अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया।
0 Response to "अंग्रेजों से ज्यादा जुल्म किसानों पर कर रही भाजपा सरकार - अरविंद केजरीवाल"
एक टिप्पणी भेजें