
7 मार्च रविवार को मेरठ जनपद के ग्राम केली (सरधना) में किसान महा पँचायत को सम्बोधित करेंगी-प्रियंका वाड्रा।
6 मार्च के स्थान पर 7 मार्च रविवार को मेरठ जनपद के ग्राम केली (सरधना) में किसान महा पँचायत को सम्बोधित करेंगी-प्रियंका वाड्रा।
मंडल प्रभारी ललित शर्मा की रिपोर्ट
मेरठ ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब 6 मार्च के स्थान पर 7 मार्च रविवार को मेरठ जनपद के ग्राम केली (सरधना) में किसान महा पँचायत को सम्बोधित करेंगी।
कांग्रेस प्रवक्ता हरीकिशन अम्बेडकर ने बताया कि पहले प्रियंका गांधी जी को 6 मार्च में जय जवान-जय किसान "महा पँचायत" को सम्बोधित करना था, लेकिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में उनकी व्यस्ता के कारण प्रियंका गांधी 7 मार्च रविवार को मोदी सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गये तीनो काले कानूनों के खिलाफ हुंकार भरेंगी।
महापंचायत की तैयारियों को लेकर प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरेशी और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला महापंचायत की सफलता के लिये जनसम्पर्क व तैयारियों में जुटे हैं।
अवनीश काजला ने कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ आज पँचायत स्थल को समतलीकरण कराया।
उनके साथ महेन्द्र शर्मा, नवनीत नागर,राकेश सिंह, शेर मोहमद ,जाबिर चौहान ,रहमान , चिकू ,मारूफ,देव रंजन नागर साथ रहे।
0 Response to "7 मार्च रविवार को मेरठ जनपद के ग्राम केली (सरधना) में किसान महा पँचायत को सम्बोधित करेंगी-प्रियंका वाड्रा।"
एक टिप्पणी भेजें