
मिशन शक्ति के तहत मेगा इवेंट ‘अनंता‘ का कलैक्ट्रेट में हुआ आयोजन*
*मिशन शक्ति के तहत मेगा इवेंट ‘अनंता‘ का कलैक्ट्रेट में हुआ आयोजन*
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महिलाएं हुईं सम्मानित*
* जनपद मुख्यालय, तहसीलों सहित अन्य विभागों में भी हुए कार्यक्रम*
*एलईडी वैन के माध्यम से लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण*
मंडल प्रभारी खलील अहमद के साथ सूचना विभाग की रिपोर्ट
अलीगढ़ : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित विशेष अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित मेगा इवेंट *‘अनंता‘* कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद सतीश गौतम, महिला आयोग की सदस्या मीना कुमारी, दर्जा प्राप्त मंत्री ठा0 रघुराज सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा शक्ति स्वरूपा माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर विधायकगण सजीव राजा, ठा0 रविंद्र पाल सिंह, अनिल पाराशर, अनूप प्रधान, राजकुमार सहयोगी, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, आई.जी. पीयूष मोर्डिया, डीएम चन्द्र भूषण सिंह, एसएसपी मुनिराज,सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसपी क्राइम डा. अरविन्द कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि समेत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को शक्ति का प्रतीक तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शारदीय नवरात्रि से बासन्तिक नवरात्रि के मध्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलम्बन के लिए मिशन शक्ति अभियान का संचालन किया जा रहा है। सोमवार 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अद्वितीय पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ही जनपद के कलैक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सांसद सतीश गौतम* ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की अगुवाई में महिलाएं सभी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए आत्मनिर्भर होकर देश को मजबूती प्रदान कर रही हैं। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित सुकन्या योजना एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान से महिलाएं स्वाबलम्बी एवं सशक्त बनकर तरक्की के पथ पर अग्रसर हो रही हैं। कोरोना काल में महिला शक्ति के रूप में कार्य करने वाली प्रशासनिक अधिकारी अंजुम बी, डीपीआरओ पारूल सिसौदिया, नीतू सारस्वत के कार्याें की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति सोच बदलनी होगी, और जब सोच बदलेगी तो देश बदलेगा। उन्होंने कल्पना चावला, वी.वी सिन्धु, पी.टी. ऊषा का नाम लेते हुए कहा कि आज महिलाएं सेना के सम्मान सहित लड़ाकू विमानों के संचालन में भी अपना नाम रोशन कर रही हैं। यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मिशन शक्ति अभियान का संचालन कर यह जता दिया कि महिलाएं शक्ति स्वरूपा होने के साथ ही वास्तविक सम्मान की भी हकदार हैं।
*दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह* ने कहा कि सनातन धर्म में महिलाओं को देवी का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने पाश्चात्य शैली पर हमला बोलते हुए कहा कि हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रह हैं। उन्होंने संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी बताते हुए कहा कि संस्कृत भाषा विश्व कल्याण की बात करती है। उन्होंने कहा कि यदि हम नारी को वास्तविक रूप में सम्मान देना चाहते हैं तो हम सभी को सनातन धर्म की परम्परा को न भूलना होगा। उन्होंने संत रविदास शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 14 बालिकाओं एवं 07 बालकों को साइकिल का भी वितरण किया।
*उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या मीना कुमारी* ने सभी महिलाओं का आव्हान करते हुए कहा कि एक महिला ही सृष्टि का सृजन करती है। उसे बेटा-बेटी में भेदभाव न करते हुए बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बने।
*मण्डलायुक्त गौरव दयाल* ने कहा कि आज का दिन महिलाओं को सम्मान, स्वाबलम्बन एवं सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने का दिन है। इस बात का ध्यान रखा जाए कि यह दिन मात्र औपचारिकता बनकर न रहे। महिलाएं सक्तिशाली व सम्पन्न बनें, इसके लिए सरकार के साथ-साथ सभी विभागों को अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाया जा रहा मिशन शक्ति अभियान महिलाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन ला रहा है।
*आई.जी. पीयूष मोर्डिया* ने कहा कि आज का दिन इस बात का प्रतीक है कि वर्ष के 364 दिन कैसे रहेंगे। उन्होंने महिला शक्ति को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए समाज व परिवार की उन्नति के लिए बेहतर ढ़ंग से कार्य करने की बात कही।
*जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह* ने मिशन शक्ति के तहत कार्य करने वाले सभी विभागों के कार्यों एवं प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में शासकीय विभागों एवं निजी क्षेत्र के लोगों एवं महिलाओं द्वारा पूर्ण मनोयोग से कार्य किया जा रहा है। मिशन शक्ति की कल्पना भारतवर्ष की समृद्ध परम्परा रही है। प्राचीन काल से ही आदि शक्ति को सर्वोपरि माना गया है। संविधान भी महिलाओं को सम्मान देने एवं अवसर की समानता को प्रतिधानित करता है। हमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के लिए बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। जनपद में डब्लूपीसी के माध्यम से पीड़ित महिला को न्याय दिलाते हुए उसकी आवाज को बुलन्द किया जा रहा है।
*विभागों द्वारा किया गया डिजिटली प्रस्तुतिकरण*
*पुलिस अधीक्षक अपराध डा. अरविन्द कुमार* ने बताया कि जनपद में स्थापित सभी 27 थानों में महिला हैल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है। जनपद के पनेठी में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी एवं साइबर सेल चौकी स्थापित हुई है। नवीन थाना गोधा एवं महुआखेड़ा में भी महिला हैल्प डेस्क की स्थापना शीघ्र की जाएगी, जिससे क्षेत्र की महिलाएं अपनी शिकायत एवं समस्याओं को अच्छे से बता सकेंगी। उन्होंने बताया कि अब तक महिला हैल्प डेस्क को 3000 शिकायतें प्राप्त हुईं है जिनमें से 1700 मामलों में कार्यवाही कर दोषियों को जेल भेजा गया है और शेष को घटना की पुनरावृत्ति न करने की हिदायत दी गयी है। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा 251 मामलों में सुलह समझौता कराकर उनका घर बसाया गया है। महिलाओं से सम्बन्धित 90 फीसदी मामलों में एफआईआर दर्ज की गयी है। महिलाएं बेटा-बेटी में भेदभाव न कर बच्चों को बनाएं संस्कारवान*
*उपायुक्त एनआरएलएम जनार्दन प्रसाद यादव* ने बताया कि जनपद में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूह गठन के माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन के लिए प्रेरित एवं प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाता है। जनपद में 11460 समूह में 126060 गरीब महिलाओं को 62 विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों के माध्यम से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि 141 महिला समूहों द्वारा प्रेरणा कैन्टीन, 25 स्वयं सहायता समूह को राशन की दुकान, 575 समूहों को सामुदायिक शौचालय, 1051 समूहों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ड्राई राशन वितरण एवं कृषि व गैर कृषि उद्यमी के रूप में 36066 महिलाएं स्वरोजगार कर रही हैं। नवम्बर माह में जिला प्रथम एवं जनवरी माह में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहा है।
*जिला पंचायतराज अधिकारी पारूल सिसौदिया* ने महिला सशक्तिकरण पर कविता पाठ करते हुए बताया कि जनपद को भारतवर्ष में सामुदायिक शौचालय निर्माण में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी के निर्देशन में 2000 विद्यालयों में जीर्णोद्धार एवं 1700 आंगनबाड़ी केन्द्रों का कायाकल्प किया गया।
*नीलम शर्मा प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर काॅलेज छर्रा* द्वारा बताया गया कि नारी सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सभी शासकीय और गैर शासकीय विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 789 विद्यालयों में मिशन शक्ति से सम्बन्धित पोस्टर प्रतियोगिता, 753 विद्यालयों में निबन्ध प्रतियोगिता, 797 विद्यालयों में क्विज प्रतियोगिता, 753 विद्यालयों में स्लोगन प्रतियोगिता, 12000 छात्राओं की महिला काउंसलिंग एवं 40000 छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों की सहायता से आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। 1000 एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस वालिंटिसर्य द्वारा कोरोना वाॅरियर्स के रूप में लोगों को जागरूक करते हुए मास्क वितरित किए गये।
*डब्लूपीसी इंचार्ज स्मृति गौतम* ने बताया कि जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अभिनव पहल पर जनपद में महिला उत्पीडन से निपटने व सुधारात्मक उपाय सुझाने व सम्बन्धित पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तैयार प्लेटफार्म के माध्यम से सूचना तकनीक का उपयोग कर उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराते हुए महिलाओं के प्रति अत्याचार में कमी लाकर उन्हें सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण दिलाने के उद््देश्य से महिला सुरक्षा सेल का गठन किया गया है। जिसमें अब तक कुल प्राप्त 350 शिकायतों में से 330 शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण किया गया है।
*समाज में बेहतर करने वाली महिलाएं हईं सम्मानित*
सम्मानित होने वाली महिलाओं में पुलिस विभाग से अल्का तोमर, नेहा मलिक, नीतू वर्मा को एंटी रोमियो स्क्वायड, सीएए, एनआरसी व कोविड-19 के समय उत्कृष्ट कार्य के लिए, स्वास्थ्य विभाग से डा0 नौशादा मेडीकल आफिसर गोण्डा, डा0 रिम्या आर. पिल्लई एमओआईसी नौरंगाबाद को अपनी जान की परवाह किए बगैर सीएचसी गोण्डा एवं कन्ट्रोल रूम में कार्य करने के लिए, राष्ट्रीय आजीविका मिशन से लोधा ब्लाॅक के ग्राम पड़ियावली की नारी प्रतिष्ठा समूह से श्रीमती शीतल गौतम, ब्लाॅक धनीपुर के ग्राम अलहदादपुर की विष्णु समूह से श्रीमती लक्ष्मी देवी, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से किशनपुर निवासी भगवान देवी व मौलाना आजाद नगर की मुमताज, कृषि विभाग से ब्लाॅक इगलास के ग्राम नगला अहिवासी की ऊषा शर्मा, ब्लाॅक अतरौली के ग्राम मोहसिनाबाद की सुशीला देवी, शिक्षा विभाग से श्रीमती शुभ्रा गोयल सहायक अध्यापिका कम्पोजिट स्कूल कासिमपुर, श्रीमती लतेश कुमारी अध्यापित केजीबीबी मढ़ौली, माध्यमिक शिक्षा से सहायक अध्यापिका गृह निर्माण समिति इंटर काॅलेज विष्णु पुरी अंकिता उपाध्याय, टीकाराम कन्या इंटर काॅलेज कक्षा 12 की कु. तनीशा, खेल प्रशिक्षक चिरंजीलाल बालिका इंटर काॅलेज नीति सिंह, पंचायत राज विभाग से अनुपमा सिंह, श्रीमती साफिया, कुमारी बबली, जिला पूर्ति विभाग से एआरओ एवं डब्ल्यूूपीसी इंचार्ज स्मृति गौतम, प्रभा गुप्ता, के.एम. मरियम, राजस्व विभाग से श्रीमती श्वेत निशा वर्मा, सुश्री दीपिका वाष्र्णेय, उद्योग विभाग से महिला उद्यमी रीना अग्रवाल एवं स्वयंसेवी संगठन के लिए नमिता सिंह, वर्षा गौड एवं नीरा वाष्र्णेय शामिल रहीं।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलैक्ट्रेट परिसर में बाल विकास एवं पुष्टाहार, समाज कल्याण, श्रम विभाग, महिला पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं एनआरएलएम समूह की महिलाओं द्वारा स्टाॅल लगाकर विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीगणों द्वारा राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी की स्मारिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ईडीएम मनोज राजपूत द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में जिला प्रोबेशन अधिकारी सिमता सिंह द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित महिला शक्ति को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम कलैक्ट्रेट के साथ ही तहसील एवं अन्य विभागों में भी आयोजित किए गये।
0 Response to "मिशन शक्ति के तहत मेगा इवेंट ‘अनंता‘ का कलैक्ट्रेट में हुआ आयोजन*"
एक टिप्पणी भेजें