
किसान महापंचायत में ट्रैक्टर से पहुंचीं प्रियंका गांधी, बोलीं- जब तक है दम तब तक लडूंगी
मेरठ किसान महापंचायत में ट्रैक्टर से पहुंचीं प्रियंका गांधी, बोलीं- जब तक है दम तब तक लडूंगी
मंडल प्रभारी ललित शर्मा की रिपोर्ट
मेरठ : मेरठ में सरधना के कैली गांव में रविवार को कांग्रेस की ओर से महापंचायत बुलाई गई थी। महापंचायत में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ट्रैक्टर से पहुंचीं। महापंचायत को संबोधित करते हुए प्रियंका ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई मेरठ से ही शुरू हुई थी। देश को आजादी किसानों ने दिलाई। किसानों ने लड़ाई इसलिए लड़ी थी कि अंग्रेजों का कानून शोषण कर रहा था। किसानों को उचित दाम नहीं मिल पा रहा था। ऐसा ही अब इस कानून से होने वाला है। प्रियंका ने कहा कि मुझमें जब तक है दम तब तक लडूंगी। इसके लिए चाहे 100 दिन हो या 100 साल हो। कहा कि राहुल ने संसद में किसानों की मौत का मुद्दा उठाया लेकिन किसानों की मौत पर सभी मौन रहे। संसद में कोई सत्ता पक्ष का खड़ा नहीं हुआ। किसानों का अपमान किया गया। आंदोलनजीवी और परजीवी कहकर अपमान हुआ।
0 Response to "किसान महापंचायत में ट्रैक्टर से पहुंचीं प्रियंका गांधी, बोलीं- जब तक है दम तब तक लडूंगी"
एक टिप्पणी भेजें