-->
महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नही : मंजू सिंह

महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नही : मंजू सिंह

महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नही : मंजू सिंह
मंडल प्रभारी खलील अहमद की रिपोर्ट
अलीगढ़। महिला दिवस के अवसर पर शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया, तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्‍थिति में गोमती नगर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण छात्र छात्राओं को दिखाया गया। 
मिशन शक्ति प्रभारी मंजू सिंह ने बताया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नही है। वरिष्ठ प्रवक्ता सुंदर सिंह अत्री ने छात्राओं को निडर बनने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य कुशलपाल सिंह ने छात्राओ को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटी बेटो से ज्यादा मेहनती और अनुशासित होती है। कार्यक्रम संयोजक कुलदीप कुमार सक्सेना थे। इस अवसर पर अनिल बंसल, सत्यभान सिंह, लक्ष्मी नारायण, अंकित चौधरी, ओमवीर सिंह, सूरजभान, राजकुमार, प्रमोद कुमार, ज्योति सिंह, खेमलता वाष्णेय आदि अध्यापक उपस्थित रहे। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तहसील परिसर में पौधरोपण व रंगोली बनाई। रंगोली गाइड प्रभारी सरिता शर्मा व शिप्रा सिंग के नेतृत्व में बनाई गई। इस मौके पर एसडीएम कुलदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

0 Response to "महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नही : मंजू सिंह"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article