भाजपा महिला मोर्चा ने क्षेत्र की समस्याओं से सांसद को कराया अवगत
हापुड़ न्यूज़ सम्वाददाता अनुराग अग्रवाल
अनूूूपशहर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला मंत्री दामिनी गौड़ के नेतृत्व में महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रीता रस्तोगी तथा महामंत्री ज्योति पंवार ने सांसद डा0 भोला सिंह के आवास पर मिलकर उन्हें अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर बधाइयां दींं तथा नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें मुख्य समस्या अनूपशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की तैनाती केे संबंध मेें थी। दामिनी गौड़ ने सांसद डा0 भोला सिंह को नगर की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि महिला चिकित्सक ना होने के कारण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। इस पर साांसद डा0 भोला सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी को फोन करके अवगत कराया तथा शीघ्र ही महिला चिकित्सक की नियुक्ति करने के लिए कहा।
0 Response to "HAPUR NEWS - भाजपा महिला मोर्चा ने क्षेत्र की समस्याओं से सांसद को कराया अवगत"
एक टिप्पणी भेजें