-->
HAPUR NEWS - पौधारोपण से ही होगा शहर सुरक्षित: नगरायुक्त

HAPUR NEWS - पौधारोपण से ही होगा शहर सुरक्षित: नगरायुक्त

पौधारोपण से ही होगा शहर सुरक्षित: नगरायुक्त 
ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर’ अभियान के तहत किया पौधारोपण
हापुड़ न्यूज़ संवाददाता सुशील कपिल
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा शुरु किये गए ‘ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ‘हरित प्राण ट्रस्ट’ के सहयोग से कुलतार सिंह नगर जैन काॅलेज रोड़ पर नगरायुक्त ज्ञानेंद्रसिंह, ट्रस्ट के पदाधिकारियों व पार्षद प्रतिनिधि ललित कटारिया ने वृक्षारोपण किया।
नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे वृहद वृ़़क्षारोपण अभियान के  तहत वार्ड नंबर 2  कुलतारसिंह नगर में ‘हरित प्राण ट्रस्ट’ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत ‘ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर’ के सपने को साकार करने के लिए नगरायुक्त ज्ञानेंद्रसिंह, पार्षद प्रतिनिधि ललित कटारिया, हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष परम गुप्ता, योगेन्द्र दीक्षित, आईआईए के प्रमोद सडाना,विनोद कुमार, राजेश गांधी, सुनील सैनी, गौरव पुंडीर, अंकित पुंडीर व यशवंत नेगी आदि ने जामुन, अमरुद, नींबू, फाइकस, बेल, पीपल, लीची सहित विभिन्न प्रजातियों के 50 से अधिक पौधों का रोपण किया।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम सहारनपुर को प्रदूषण मुक्त करने और शहर का सौंदर्यकरण करने के लिए लगातार वृक्षारोपण कर रहा है।  वृक्षारोपण के माध्यम से ही हम अपनी भावी पीढ़ी को पर्यावरण की दृष्टि से एक सुरक्षित शहर दे सकते है। उन्होंने कहा कि एक पौधा सौ पुत्र के बराबर महत्व रखता है। नगरायुक्त ने लोगों से आह्वान किया कि वह अपने घर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें और दूसरों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करें।
इससे पूर्व ‘हरित प्राण ट्रस्ट’ के अध्यक्ष परम गुप्ता ने नगरायुक्त को बताया कि उनका ट्रस्ट महानगर के लोगों को ताज़ी हवा उपलब्ध कराने के लिए लगातार वृक्षारोपण अभियान चला रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त ट्रस्ट 2020 में स्थापित किया गया था, तब से लगातार प्रत्येक रविवार को ट्रस्ट द्वारा लोगों को निशुल्क पौधे उपलब्ध कराकर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। नगरायुक्त ने काॅलोनी के पार्क का भी निरीक्षण किया। प्रमोद सड़ाना ने पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत की गयी धनराशि के लिए निगम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कपिल कुमार, आदित्य, परीक्षित, अंश आदि भी मौजूद रहे।

0 Response to "HAPUR NEWS - पौधारोपण से ही होगा शहर सुरक्षित: नगरायुक्त "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article