
HAPUR NEWS - सत्यवीर सिंह प्रजापति को सपा में सम्मान प्रजापति समाज ने अभिनन्दन कर सपा सुप्रीमो का किया धन्यवाद
सत्यवीर सिंह प्रजापति को सपा में सम्मान प्रजापति समाज ने अभिनन्दन कर सपा सुप्रीमो का किया धन्यवाद
हापुड न्यूज़ संवाददाता कबीर रिजवान
मुजफ्फरनगर । सपा में प्रजापति समाज के वरिष्ठ नेता सत्यवीर प्रजापति को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये जाने पर प्रजापति समाज मे हर्ष की लहर है।सपा कार्यालय पर आयोजित प्रोग्राम में प्रजापति समाज ने नवमनोनित विशेष आमंत्रित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यवीर सिंह प्रजापति का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया।
सत्यवीर सिंह प्रजापति ने अपने मनोनयन पर कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा पिछड़े व अति पिछडो के बीच सम्मानजनक राजनीतिक हिस्सेदारी देने में अग्रणी रहते है, उन्होने प्रजापति समाज को भी हमेशा सरकार व संगठन में महत्वपूर्ण सम्मान देने का काम किया है मुझे जो सम्मान दिया गया है उसके लिए पिछड़ा वर्ग समाज व प्रजापति समाज सपा की सरकार बनवाने के लिए एकजुट होकर काम करेगा।
प्रोग्राम के दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल प्रमुख, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा नेता डॉ नरेश विश्वकर्मा, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, रामशरण कश्यप, प्रमोद कुमार प्रजापति, विनोद प्रजापति, सुनील कुमार प्रजापति, महेश प्रजापति, रामकुमार प्रजापति, इलम प्रजापति, कपील प्रजापति, सहेन्द्र पाल प्रजापति दक्ष, राजपाल कश्यप, एडवोकेट रामनिवास प्रजापति, धनवीर कश्यप, मदन प्रजापति, धर्मवीर कश्यप, सुरेश प्रजापति, महिपाल प्रजापति, सुरेंद्र कश्यप, कृष्णपाल, मदन प्रजापति बीडीसी, सुरेश प्रजापति, कृष्णपाल प्रजापति, प्रजापति नरेश कश्यप, संजीव प्रजापति, सत्यपाल सिंह कश्यप एवं नरेंद्र प्रजापति आदि सैकडों लोग उपस्थित रहे।
0 Response to "HAPUR NEWS - सत्यवीर सिंह प्रजापति को सपा में सम्मान प्रजापति समाज ने अभिनन्दन कर सपा सुप्रीमो का किया धन्यवाद"
एक टिप्पणी भेजें